

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की इंग्लैंड दौरे और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। जानकारी के लिए बता दे की घोषित की गई टीम में 20 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसके साथ ही केएल राहुल और ऋद्धिमान साहा को फिटनेस क्लीरेंस मिलने के बाद ही इस टीम के साथ जाएंगे। दोस्तों आपको बता दे की इन के अलावा 4 नाम स्टैंड बाई के तौर पर रखे गए हैं। इसमें आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, अभिमन्यु ईश्वरन और अरजान नगवसवाला का नाम भी शामिल है। इस हिसाब से देखें तो इस दौरे पर कुल 24 सदस्यों का दल इस दौरे पर जा रहा है।

दोस्तों भारत की इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 4 अगस्त से शुरू होगी। और 14 सितंबर से सीरीज का आखिरी मैच मैनचेस्टर में खेला जाएगा। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त-सितंबर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 18 से 22 जून के बीच खेला जाएगा।
टीम इंडिया

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल (फिटनेस क्लीयरेंस के बाद), ऋद्धिमान साहा (विकेट कीपर, फिटनेस क्लीयरेंस के बाद)
स्टैंडबाई खिलाड़ी: अभिमन्यु ईश्वरन , प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान, अर्जन नागवासवाला
Herald