Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WTC Final: कोहली के सामने बड़ी चुनौती, प्लेइंग-11 के लिए इन 4 खिलाडियों में टक्कर

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया (Team India) इस साल जून में इंग्लैंड के साउथैम्पटन मे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (ICC World Test Championship Final) के लिए इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी. इसके लिए टीम का ऐलान भी कर दिया गया है. WTC का मैच 18 जून से 22 जून तक होगा । आपको बता दे की विराट कोहली की कप्तानी वाली इस टीम के साथ 4 खिलाड़ियों को स्टैंडबाई के तौर पर भी भेजा जाएगा। कोहली के सामने सबसे बड़ी चुनौती सही प्लेइंग-11 के चुनाव का है। 11 स्थान में 9 पहले से ही तय हैं। दो जगह के लिए 4 खिलाड़ियों में टक्कर है। जी हां दोस्तों आप भी इन खिलाडियों के बारे मे जान लीजिये।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की विराट कोहली के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कौन करेगा? ओपनर के तौर पर शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल और केएल राहुल को चुना गया है। राहुल के पेट की सर्जरी हुई है। अगर वे दौरे पर जाने से पहले फिट हो जाते हैं तो टीम से जुड़ जाएंगे।दोस्तों शुभमन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक 7 टेस्ट मैचों में शानदार परिया खेलकर 3 अर्धशतकों की मदद से 378 रन बनाए।

दोस्तों दूसरी ओर, मयंक अग्रवाल की बात करें तो उन्होंने अपने पिछले 5 टेस्ट मैचों में 180 रन बनाए हैं। वे लगातार 8 पारियों में अर्धशतक नहीं लगा सके। दोस्तों अग्रवाल ने पिछला अर्धशतक न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में लगाया था। 21 फरवरी 2020 को उन्होंने 58 रन की पारी खेली थी। मयंक IPL के 14वे सीजन मे के दौरान शानदार फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने 7 मैच में 260 रन बनाए। दोस्तों गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह का स्थान तय माना जा रहा है। पांचवें गेंदबाज के लिए मोहम्मद सिराज और इशांत शर्मा में मुकाबला होगा।



Herald