Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WTC Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबले से पहले फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम के इस महीने के तीसरे सप्ताह में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship final) और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए रवाना होने की संभावना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 18 जून से साउथम्पटन में खेला जाएगा। जबकि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 4 अगस्त से खेली जाएगी।

दोस्तों आपकी जानकारीके लिए बता दे की अगले महीने साउथैंप्टन में न्यूजीलैंड और भारत में WTC फाइनल के दौरान मैदान में दर्शक दिखाई देंगे। 18 जून से यह मैच होगा। मैच के दौरान 4000 दर्शक उपस्थित होंगे। हैंपशायर काउंटी क्लब के प्रमुख रॉड ब्रैंसग्रोव ने इसकी जानकारी दी है। दोस्तों बता दे की यूके में कोरोना की स्थिति में सुधार हुआ है और लगभग 1500 लोगों को एजेस बाउल में लीसेस्टरशायर और हैम्पशायर के बीच काउंटी खेल देखने की अनुमति दी गई थी। डब्ल्यूटीसी फाइनल इसी मैदान में होगा।

दोस्तों आपको बता दे की हैंपशायर काउंटी क्लब के प्रमुख रॉड ब्रैंसग्रोव ने बुधवार को क्रिकबज को बताया, 'हम आज से चार दिवसीय काउंटी मैच का आयोजन कर रहे हैं और सितंबर 2019 के बाद पहली बार प्रशंसकों को इंग्लैंड में क्रिकेट मैच देखने के लिए स्टेडियम आने की अनुमति दी गई है। इस राउंड के अन्य काउंटी मैच कल से शुरू होंगे और इस दौरान दर्शक मौजूद होंगे।



Herald