

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को टेस्ट टीमों की ताजा रैंकिंग जारी की। इस सूची में टीम इंडिया शीर्ष पर है, जबकि न्यूजीलैंड को दूसरा स्थान मिला है। ऑस्ट्रेलिया एक पायदान नीचे खिसक गया है, जबकि वेस्टइंडीज को दो पायदान का फायदा हुआ है। पाकिस्तान के हालात में कोई बदलाव नहीं आया है.
ICC ने गुरुवार को टेस्ट टीमों की ताजा रैंकिंग जारी की जिसमें पहले दो रैंक में कोई बदलाव नहीं हुआ। जबकि तीसरे, चौथे, छठे, सातवें, आठवें स्थान पर बदलाव दिखा है. भारत इस सूची में 121 अंकों के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद न्यूजीलैंड 120 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जो भारत से एक अंक कम है। तीसरे स्थान में बदलाव देखा गया है। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है। ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर खिसक गया है।
↗️ England overtake Australia
— ICC (@ICC) May 13, 2021
↗️ West Indies move up two spots to No.6
India and New Zealand remain the top two sides after the annual update of the @MRFWorldwide ICC Test Team Rankings.
???? https://t.co/79zdXNIBv3 pic.twitter.com/tUZsgzkE0z
हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज जीतने वाला पाकिस्तान पांचवें नंबर पर है। इसकी जगह में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वेस्टइंडीज छठे स्थान पर है। टीम दो स्थान के सुधार के साथ यहां पहुंची है। दक्षिण अफ्रीका सातवें स्थान पर है, जो पहले छठे स्थान पर था। श्रीलंका सातवें से नीचे आठवें नंबर पर खिसक गया है। बांग्लादेश नौवें स्थान पर जबकि जिम्बाब्वे अंतिम, 10वें स्थान पर है।
Herald