
.webp)
स्पोर्ट्स डेस्क। पिछले दो महीने से भारत कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह से जूझ रहा है. लेकिन दोस्तों देश में कोरोना वायरस के नए मामलों की रफ्तार अब थमने लगी है. देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. दोस्तों इस मुश्किल समय मे भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दे की युवराज सिंह की फाउंडेशन यूवीकैन ने भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की देखभाल के लिए विभिन्न अस्पतालों में 1,000 बिस्तर लगाने का एलान किया है. दोस्तों यूवीकैन ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान, तेलंगाना, कर्नाटक और मध्य प्रदेश के अस्पतालों में बिस्तर लगाना शुरू कर दिया है.

दोस्तों यूवीकैन ने कहा वनडिजिटल इंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी में यह पहल शुरू की जायेगी. इसका उद्देश्य ऑक्सीजन की सुविधा से लैस बिस्तरों, वेंटिलेटर एवं बाईपीएपी मशीनों और कोरोना मरीजों की अच्छी देखभाल के लिए जरूरी दूसरे आवश्यक चिकित्सीय उपकरणों को उपलब्ध करवाना है. दोस्तों इसके अलावा संस्था सरकारी हॉस्पिटल्स को बेहतर बनाने पर भी काम करेगी.
.jpg)
दोस्तोंयुवराज ने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर खतरनाक रही है. उन्होंने एक बयान में कहा, " इस महामारी मे हम सबने अपने प्रियजनों को खोया है और अनगिनत लोगों को ऑक्सीजन, ICU बेड और दूसरे जरूरी देखभाल वाली सुविधाओं के लिए संघर्ष करते देखा है. दोस्तों मैं भी इससे काफी प्रभावित हुआ और मुझे लगा कि हमें अथक प्रयास कर रहे अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं एवं साथ ही केंद्र तथा राज्य सरकारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए.
Herald