
.jpg)
स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की इयोन मोर्गन और जोस बटलर का IPL के दूसरे चरण में नहीं खेलना उन्हें 2017 में भारतीयों के बारे में की गई कथित नस्लीय ट्वीट पोस्ट के लिए अपनी अपनी फ्रेंचाइजी KKR और RR से प्रतिबंध से बचा सकता है। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को मुस्लिम समुदाय और एशियाई लोगों के बारे में नस्लीय ट्वीट करने के लिए निलंबित कर दिया। दोस्तों आपको बता दे की रॉबिन्सन को निलंबित करने के बाद बटलर और मोर्गन की भारतीयों का मजाक उड़ाते हुए ‘सर’ शब्द के इस्तेमाल की ट्वीट भी सोशल मीडिया पर फैल गई। IPL संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से बहाल होगा।

BCCI के एक सीनियर अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, KKR और RR मुश्किल में होंगी क्योंकि ये खिलाड़ी IPL से कमाई कर रहे हैं और 2017 में ये भारतीयों का मजाक उड़ा रहे थे कि ये इंग्लिश में किस तरह बात करते हैं। उन्होंने कहा, 'अब आप इन पोस्ट की अनदेखी कर सकते हो, लेकिन ये बताती हैं कि उनकी भारतीयों के बारे में आम धारणा क्या है। यह पेचीदा मामला है लेकिन KKR और RR के पास इससे निकलने का तरीका है।

दोस्तों रिपोर्ट के अनुसार, ‘बटलर के एक ट्वीट के स्क्रीनशॉट साझा किए गए जिसमें वह कहते हैं, ‘मैं हमेशा जवाब देता हूं सर, कोई भी मेरी तरह आपको पसंद नहीं करता, मेरी तरह’ और मोर्गन ने बटलर को एक संदेश में शामिल किया है, जिसमें कहा गया, ‘सर, आप मेरे पसंदीदा बल्लेबाज हो। दोस्तों और इस बातचीत में KKR के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम भी कथित रूप से शामिल हो गए। सूत्र IPL के पहले चरण से BCCi के अधिकारी के तौर पर काम कर चुका है, उसने कहा कि बिना शर्त माफी ठीक है, लेकिन इसके आगे बोर्ड और फ्रेंचाइजी को ‘इसे खींचना नहीं चाहिए।
Herald