Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम की दहलीज पर दस्तक दे रहे हैं इन 3 क्रिकेटर्स के बेटे

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे मौके आएं हैं जब पिता और बेटे दोनों ने ही राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है.आपकी जानकारी के लिए बता दे की जैसे लाला अमरनाथ और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स के बेटे को भी टीम इंडिया की तरफ से खेलने का मौका मिला. दोस्तों आज हम आपको इस पोस्ट मे 3 ऐसे पूर्व क्रिकेटर हैं जिनके बेटे भारतीय टीम की दहलीज पर दस्तक दे रहे हैं. दोस्तों आप भी इन क्रिकेटरों के बारे मे जान लीजिये।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर

दोस्तों आपको बता दे की क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर दुनिया के महानत क्रिकेटर्स में शुमार किए जाते हैं, उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड बनाए है. उनका बेटा अर्जुन तेंदुलकर भी पेशेवर क्रिकेटर है. हाल में उन्हें IPL के 14वे सीजन मे मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया गया है.

संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर

दोस्तों आपको बता दे की पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर ने टीम इंडिया के लिए महज 12 टेस्ट और 15 ODI मैच खेले है. हांलाकि कोच के तौर पर वो ज्यादा कामयाब रहे हैं. उनके बेटो आर्यन बांगर ने कुछ वक्त पहले कूच बिहार ट्रॉफी में बेहतरीन खेल दिखाया था. दोस्तों आर्यन एक ऑलराउंडर हैं, दोस्तों उनका हाल में इंग्लिश काउंटी की जूनियर टीम लिसेस्टरशायर के साथ कॉन्टैक्ट हुआ है, ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा के वो राष्ट्रीय टीम में दस्तक दे सकते हैं.

राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़

दोस्तों आपको बता दे की राहुल द्रविड़ जिन्हें पूरी दुनिया 'द वॉल' के नाम से भी जानती है, उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में सालों तक बेहतरीन प्रदर्शन कर करोड़ों दिलों में अपनी जगह बनाई. दोस्तों उनके रिटायरमेंट के बाद फैंस ने उन्हें फील्ड पर काफी मिस किया लेकिन अब उनकी कमी को पूरा करने के लिए उनके बेटे समित द्रविड़ अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलने लगे हैं.



Herald