

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की प्रत्येक 2 सालों में बड़े टूर्नामेंट आयोजित करने के प्रति आश्वस्त BCCI ने 2024 से शुरू होने वाले 8 साल के टूर्नामेंट चक्र में रविवार को छोटे फॉर्मेटों के दोनों WC के अलावा 3 ग्लोबल प्रतियोगिताओं की मेजबानी का दावा करने का फैसला किया। यह निर्णय BCCI की शीर्ष परिषद की वर्चुअल आपात बैठक में किया गया।

दोस्तों जानकारी मिली है कि BCCI ने चैंपियंस ट्रॉफी, एक टी20WC और एक ODI वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए बोली लगाने का फैसला किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ''हां, हम 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के अलावा 2028 में होने वाले टी20 WC (T20 World Cup) और 2031 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) की मेजबानी के लिए दावा पेश करेंगे। शीर्ष परिषद इस पर सैद्धांतिक तौर पर सहमत है।

दोस्तों आपको बता दे की ICC ने हाल में घोषणा की थी कि अगले भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) में चैंपियंस ट्रॉफी को शामिल किया जाएगा जिसका 2017 के बाद आयोजन नहीं हुआ है। दोस्तों इसके अलावा BCCI ने पिछले सत्र में रणजी ट्राफी रद्द होने के कारण घरेलू खिलाड़ियों के मुआवजे के तौर तरीकों को तय करने के लिए 10 सदस्यीय समिति गठित करने का भी निर्णय किया।
Herald