Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BCCI की विदेशी खिलाड़ियों पर सख्त रुख - IPL 2021 पूरा नहीं खेलने पर कटेगी सैलरी

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की IPL के 14वें सीजन का दूसरा हिस्सा सितंबर-अक्टूबर में UAE में खेला जाएगा. दोस्तों BCCI सितंबर-अक्टूबर में सीजन 14 के बाकी बचे 31 मैचों का आयोजन करवाना चाहता है. लेकिन इंग्लैंड के बाद अब ऑस्ट्रेलिया भी BCCI को तगड़ा झटका देने की तैयारी में है. ऐसी स्थिति में करीब 30 खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।

दोस्तों आपको बता दे की इस बीच BCCI ने भी सख्त रुख अपना लिया है. BCCI के एक अधिकारी ने इंसाइड स्पोर्ट को बताया कि अगर विदेशी खिलाड़ी IPL2021 के बचे मैच नहीं खेलते हैं तो उनको प्रो-राटा के आधार पर पैसा दिया जाएगा. अधिकारी ने कहा कि फ्रेंचाइजी के पास खिलाड़ियों की सैलरी काटने का अधिकार होगा.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर कोई खिलाड़ी IPL का पूरा सीजन खेलता है तो उसे 12 महीने में 3-4 किस्त में सैलरी दी जाती है. वहीं, अगर कोई खिलाड़ी पूरा सीजन नहीं खेल पाया तो ऐसे में उसे प्रो-राटा के आधार पर भुगतान किया जाता है. दोस्तों आपको बता दे की ECB के प्रबंध निदेशक एश्ले जाइल्स ने कहा था, 'हमें अभी अपना शेड्यूल मैनेज करना है, इसलिए हम अपने खिलाड़ियों को टी20 WC और एशेज के लिए सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लाना चाहते हैं. दोस्तों IPL के लिए इंग्लैंड के खिलाड़ी रिलीज नहीं होंगे, कोई शेड्यूल नहीं बदला जाएगा.



Herald