Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BCCI को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी राहत, जानें IPL को लेकर क्या कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की BCCI को IPL के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से थोड़ी राहत मिलती नज़र आ रही है. IPL के 14वें सीजन के UAE मे होने वाले मैचों को लेकर ऐस कयास लगाए जा रहे थे कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे. लेकिन दोस्तों क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि खिलाड़ियों के IPL में नहीं खेलने पर कोई फैसला नहीं हुआ है.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने कहा है कि इस मामले में जल्दबाजी की जरूरत नहीं है. हॉकले ने बताया कि बोर्ड ने UAE में होने वाले IPL 2021 के शेष मुकाबलों में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर कोई फैसला नहीं किया है.

दोस्तों आपको बता दे की हॉकले ने कहा कि अभी इसके बारे में नहीं बताया जा सकता कि खिलाड़ी IPL के शेष मुकाबलों के लिए उपलब्ध हो सकेंगे या नहीं. दोस्तों हॉकले ने कहा, "एक बार जब हम IPL ग्रुप के साथ बैठेंगे तो इस बारे में जरूर चर्चा होगी. हमारे जो खिलाड़ी IPL में खेलकर स्वदेश लौटे हैं वे आज ही क्वारंटीन से बाहर आए हैं. हमारी पहली प्राथमिकता इन खिलाड़ियों को उनके परिवार के साथ मिलाने की है, इसके बाद विंडीज दौरे को लेकर तैयारी करनी है.



Herald