Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज BCCI कर सकती है IPL के नए कार्यक्रम का ऐलान!

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की IPL 14वे सीजन के बचे हुए मैच सितंबर से लेकर अक्टूबर तक UAE में खेला जाएगा. इसका ऐलान पहले ही किया जा चुका है. इस बीच सभी को IPL 2021 के बचे हुए मैचों के शेड्यूल का इंतजार है. बचे हुए 31 मैचों के बारे में BCCI पहले ही बता चुका है, लेकिन पूरे शेड्यूल का ऐलान अभी बाकी है.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की IPL 2021 के तब तक भारत (India) में केवल 29 मैच ही आयोजित किए गए थे। खबरो के अनुसार आपको बता दे की BCCI 28 जून यानी आज IPL के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यानी बोर्ड ने कार्यक्रम पर काम पूरा कर लिया है।

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार टूर्नामेंट 19 सितंबर को शुरू होने वाला था और फाइनल 15 अक्टूबर को खेला जाना था। अब यह देखना होगा कि जैसे ही BCCI घोषणा करेगा, कार्यक्रम कैसा होगा। फ़िलहाल IPL में 31 मैच खेले जाने बाकी हैं और इनमें प्लेऑफ़ तथा फाइनल भी शामिल हैं। दोस्तों भारतीय खिलाड़ी अपनी टेस्ट सीरीज खेलने के बाद सीधे यूके से चले जाएंगे, इसलिए उनके लिए टी20 टूर्नामेंट में शामिल होने से पहले लंबी क्वारंटीन प्रक्रिया से गुजरना संभव नहीं होगा। देखना होगा कि इसमें आगे क्या कुछ निकलकर आता है।



Herald