Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BCCI ने खेल रत्न अवॉर्ड के लिए की इन क्रिकेटरों का भेजा नाम

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की BCCI ने इस साल राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (Rajiv Gandhi Khel Ratna award) के लिए ऑफ स्पिनर आर अश्विन (R Ashwin) और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) का नाम भेजने का फैसला किया है। दोस्तों इसके अलावा अर्जुन अवॉर्ड के लिए केएल राहुल (KL Rahul), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और शिखर धवन के नाम भेजे गए हैं। खबरो के अनुसार आपको बता दे की सूत्र ने कहा कि, 'हमने इस बारे में काफी विस्तार से बात की है और इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि खेल रत्न अवॉर्ड के लिए अश्विन और मिताली राज (Mithali Raj)का नाम भेजा जाएगा।

दोस्तों आपको बता दे की सूत्र ने आगे कहा कि, 'हमने इस साल शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का नाम फिर से अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजा है, साथ ही इसमें केएल राहुल (KL Rahul) और जसप्रीत बुमराह का नाम भी जोड़ा है। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित शर्मा, पैरा एथलीट मरियप्पन थंगावेलू, टेबल टेनिस चैंपियन मनिका बत्रा, महिला पहलवान विनेश फोगाट और हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। दोस्तों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अलावा क्रिकेटरों में तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और महिला क्रिकेट टीम की मेंबर दीप्ति शर्मा को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया था।

दोस्तों इससे पहले खेल मंत्रालय आगामी नेशनल खेल पुरस्कार 2021 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया था। इसमें मंत्रालय ने इसे एक सप्ताह बढ़ाकर पांच जुलाई तक कर दिया। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की नेशनल खेल महासंघों को पहले 28 जून तक आवेदन भेजने थे। टेनिस, मुक्केबाजी और कुश्ती समेत कई एनएसएफ आवेदन भेज चुके हैं, जबकि अब BCCI ने भी अब भेज दिया है। ओडिशा सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार के लिए दुती चंद का नाम भेजा है।



Herald