Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, टीम में कई नए चेहरे

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों बता दे की भारतीय सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने श्रीलंका में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। दोस्तों भारतीय टीम जुलाई में श्रीलंका का दौरा करेगी। दौरे के सभी मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में ही खेले जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दे की टीम की कमान शिखर धवन को सौंपी गई है। वहीं भुवनेश्वर कुमार उपकप्तान होंगे। दोस्तों बीते कुछ सीजनों से IPL में अपने प्रदर्शन का दम दिखाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश राणा को पहली बार टीम जगह मिली हैं .

दोस्तों वहीं पिछले दो सीजनों में धमाल मचाने वाले युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और ऋतुराज गायकवाड को भी टीम में जगह मिली है. दोस्तों आपको बता दे की इस दौरे में टीम इंडिया मेजबान देश के खिलाफ 3 ODI और 3 T20 मैचों की सीरीज खेलेगी. ODI मैचों की शुरुआत 13 जुलाई से होगी, जबकि T20 सीरीज 21 जुलाई से शुरू होगी. वनडे मैच 13, 16 और 18 जुलाई को खेले जाएंगे. वहीं टी20 मैच 21, 23 और 25 जुलाई को खेले जाएंगे. दोस्तों कोरोनावायरस को देखते हुए सभी मैचों का आयोजन कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में किया जाएगा.

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम

शिखर धवन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, नीतीश राणा, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, राहुल चाहर, क्रुणाल पंड्या, कृष्णप्पा गौतम, वरुण चक्रवर्ती, दीपक चाहर, नवदीप सैनी और चेतन साकरिया.

नेट गेंदबाज- इशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर, सिमरनजीत सिंह.



Herald