Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी को घर बुलाने के बाद मोहम्मद कैफ किया ऐसा बर्ताव! फिर नहीं हो पाई टीम इंडिया में वापसी

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की MS धोनी ने साल 2004 में जब इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था, धोनी को में बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार खेलने का मौका मिला, लेकिन सीरीज के पहले मुकाबले में धोनी को शून्य पर ही पवैलियन लौटना पड़ा। दोस्तों इस समय टीम इंडिया में मोहम्मद कैफ अपने करियर के शिखर पर थे, लेकिन दोस्तों मोहम्मद कैफ ने एक-दो साल में ही टीम इंडिया में अपनी जगह खो दी, जिसके बाद वह फिर कभी वापसी नहीं कर पाए. दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की मोहम्मद कैफ ने एक वाकया सुनाया जब उन्होंने पूरी भारतीय टीम को अपने घर पर डिनर के लिए इनवाइट किया था.

दोस्तों कैफ ने बताया कि 2006 में नोएडा में मैंने सभी भारतीय क्रिकेटरों को अपने घर पर खाने के लिए बुलाया था, लेकिन मैं क्रिकेट के महान खिलाडी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली जैसे बड़े क्रिकेटरों के साथ व्यस्त था, जिसकी वजह से MS धोनी जैसे युवा खिलाड़ी को मैं ठीक से अटेंड नहीं कर पाया. आपकी जानकारी के बता दे की मोहम्मद कैफ ने कहा, 'मैं उस समय बहुत नर्वस था जब सचिन और गांगुली जैसे बड़े क्रिकेटरों को मैंने डिनर के लिए बुलाया था. दोस्तों साथ में तत्कालीन कोच ग्रेग चैपल भी मौजूद थे. मुझे लगा मैं कैसे उनको अटेंड करूंगा.

दोस्तों उन्होंने आगे कहा मेरा सारा ध्यान तेंदुलकर और गांगुली जैसे बड़े क्रिकेटरों की मेजबानी में था. कैफ ने बताया कि MS धोनी और सुरेश रैना सहित अन्य युवा खिलाड़ी अलग कमरे में बैठे थे, लेकिन मैं सीनियर खिलाड़ियों के साथ व्यस्त था. दोस्तों मैं युवा खिलाड़ियों पर ध्यान नहीं दे पाया जो धोनी को शायद अच्छा नहीं लगा. दोस्तों कैफ ने हंसते हुए कहा, 'इस वजह से 2007 में धोनी जब कप्तान बने तो मैं टीम में वापसी नहीं कर सका, वो हमेशा मुझे याद दिलाते रहते हैं कि जब वो घर आए थे तो मैंने उनका अच्छे से ध्यान नहीं रखा था.



Herald