Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस दिग्गज क्रिकेटर ने अपनी चचेरी बहन से की सगाई, अगले साल करेंगे शादी

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम अगले साल अपने जीवन में नई पारी शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बाबर अगले साल अपनी चचेरी बहन से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोस्तों बाबर आजम तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान टीम के कप्तान हैं और बल्ले से लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसलिए पाकिस्तानी एक्सपर्ट उनकी तुलना भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से करते हैं।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की बाबर आजम पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के दूसरे चरण में हिस्सा लेने के लिए अबु धाबी में हैं. वह क्वारनटीन में हैं और खुलासा हुआ है कि उन्होंने सगाई कर ली है और अगले साल शादी करेंगे. बाबर आजम PSL में कराची किंग्स के लिए खेलते हैं. टूर्नामेंट के बचे हुए 20 मैच 9 जून से खेले जा सकते हैं. बाबर आजम सगाई की खबर को सीक्रेट रखना चाहते थे.

दोस्तों आपको बता दे की 26 साल के बाबर आजम पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज हैं. दोस्तों बाबर आजम ने अब तक 33 टेस्ट, 80 वनडे और 54 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है. उनकी तुलना विराट कोहली से की जाती है. दोस्तों बाबर आजम का टेस्ट क्रिकेट में 43 के करीब औसत है, जबकि वनडे में 56 और टी20 इंटरनेशनल में वह करीब 48 की औसत रखते हैं.



Herald