

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज सलमान बट (Salman Butt) अपने बयानों को लेकर सुर्खियों बने रहते हैं। अब एक बार फिर सलमान बट (Salman Butt) चर्चा मे आ गए। आपकी जानकारी के लिए बता दे की उन्होंने PCB के अंपायरिंग और मैच रेफरी कोर्स के लिए आवेदन किया है।

दोस्तों क्रिकेट पाकिस्तान की रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के कुछ अन्य क्रिकेटरों ने भी इस कोर्स के लिए आवेदन किया है। इसमें अब्दुल रऊफ, बिलाल आसिफ और शोएब खान (Shoaib Khan) का नाम शामिल है। गौरतलब है कि बट को 2010 में स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल की वजह से 10 सालों के लिए क्रिकेट से बैन कर दिया गया था।

दोस्तों रिपोर्ट में कहा गया है कि PCB ने 3 स्तरों लेवल 1, 2 और 3 में अंपायरिंग और मैच रेफरी कोर्स शुरू किया है। कार्यक्रम का लेवल 1 पहले ही समाप्त हो चुका है, जिसमें उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अंपायरिंग नियमों पर ऑनलाइन लैक्चर देना था।
Herald