

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की WTC के फाइनल में न्यूजीलैंड (New Zealand) से हारने के बाद टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी इन दिनों अपने परिवार संग इंग्लैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 4 अगस्त से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले BCCI ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बायो-बबल से 20 दिनों का ब्रेक दिया गया है।

दोस्तो आपको बता दे की कुछ दिन पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और मयंक अग्रवाल घूमते नजर आ रहे थे, तो अब टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपने दोस्तों संग लाइव फुटबॉल मैच का आनंद लेते नजर आए। जिन्हें आप इस पोस्ट मे देख सकते हैं। दोस्तों बता दें कि इस समय यूरो कप का आयोजन हो रहा है, तो ऐसे में टीम इंडिया का यह विकेटकीपर इंग्लैंड और जर्मनी के बीच खेले गए यूरो कप का मुकाबला देखने के लिए वेम्बली स्टेडियम (Wembley Stadium) पहुंचा।
दोस्तों आपको बता दे की इस मैच में इंग्लैंड टीम ने घरेलू समर्थकों के सामने जीत दर्ज करते हुए यूरो कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। टीम के लिए कप्तान हैरी कैन (Harry Cain) और रहीम स्टर्लिंग ने दूसरे हाफ में शानदार गोल किए और जीत दिलाई। दोस्तों इसी के साथ जर्मनी टीम की इस टूर्नामेंट से छुट्टी हो गई। पंत यहां अपने दोस्तों संग मैच देखने पहुंचे थे। उन्होंने इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर कीं।
Herald