

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की क्रिकेट के मौजूदा दौर में जब बेस्ट खिलाड़ियों की बात होती है तो सभी फैब-4 का नाम लेते हैं। उनमें सबसे पहले नाम आता हैं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का नाम आता है। अब दोस्तों लिस्ट फैब-4 से फैब-5 हो गया है। इसमें पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का नाम जुड़ गया है। दोस्तों पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने हाल ही में भारतीय कप्तान को वनडे रैंकिंग में टॉप पोजिशन से रिप्लेस किया है पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की तुलना भारतीय रन मशीन विराट कोहली से की जा रही है

दोस्तों आपको बता दे की बाबर आजम ने कोहली के साथ होने वाली तुलना पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि जब उनकी तुलना विराट से की जाती है, तो वह दबाव में नहीं आते बल्कि उन्हें गर्व होता है। दोस्तों बाबर ने कहा कि वह पाकिस्तान के लिए वैसा ही प्रदर्शन करना चाहते हैं, जैसा कि विराट कोहली भारत के लिए करते हैं। बाबर इन दिनों अबु धाबी में हैं, जहां 9 जून से पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के बचे हुए मैच खेले जाने हैं।

दोस्तों भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से तुलना को लेकर जब बाबर से सवाल किया गया, तो दोस्तों उन्होंने कहा, 'विराट कोहली दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक हैं। दोस्तों वह दुनिया में हर जगह प्रदर्शन कर चुके हैं और बड़े मैचों में भी अपना जलवा बिखेरा है। जब लोग हमारी तुलना करते हैं, तो मैं इसका दबाव नहीं लेता हूं। ऐसे बड़े खिलाड़ी से तुलना को लेकर मुझे गर्व होता है।
Herald