

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) दुनिया की टॉप खिलाड़ियों में से एक हैं। भारतीय महिला क्रिकेट (Indian Women's Cricket Team) को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही है। मिताली राज (Mithali Raj) नाम क्रिकेट के इतिहास में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। लेकिन दोस्तों हाल ही 26 जून को उन्होंने अपने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया। दरअसल, उन्होंने ODI क्रिकेट में 22 साल पूरे कर लिए हैं।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की मिताली राज (Mithali Raj) ने 26 जून, 1999 को आयरलैंड के खिलाफ पहला ODI मैच खेला था, ऐसे में उन्हें 26 जून को ODI क्रिकेट में 22 साल पूरे हो गए हैं। उनसे पहले केवल सचिन तेंदुलकर ही ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज हैं जिनका ODI कॅरियर 22 साल 91 दिन का रहा है। दोस्तों आपको बता दे की क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले vसचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ 18 दिसंबर, 1989 को डेब्यू किया था और अपना आखिरी मैच भी पाकिस्तान के खिलाफ 18 मार्च, 2012 में खेला था।

दोस्तों मिताली के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। साल 1999 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाली मिताली राज (Mithali Raj) एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को 2016 में अलविदा कहने वाली इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्डस 5992 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय रन के साथ सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।दोस्तों मिताली राज (Mithali Raj) अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कॅरियर में 10 हजार रन बना चुकी हैं। ऐसा कारनामा करने वाली वह भारत की पहली और दुनिया की दूसरी महिला क्रिकेटर हैं।
Herald