Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड सीरीज को लेकर सुनील गावस्कर का प्रिडिक्शन, बताया- कितने अंतर से हराएगा भारत

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो गई । भारतीय टीम की नजरें इस महीने होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच और उसके बाद होने वाले इंग्लैंड दौरे पर टिकी हुई हैं। दोस्तों टीम इंडिया करीब चार महीने के लंबा दौरा रहने वाला हैं। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलना है

दोस्तों करीब डेढ़ महीने बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है, आपको बता दे की टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 4 अगस्त से 14 सितंबर के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है और तमाम दिग्गज क्रिकेटर्स इसके रिजल्ट को लेकर अपना प्रिडिक्शन भी शेयर कर रहे हैं। दोस्तों इस बीच सुनीव गावस्कर ने भी प्रिडिक्ट किया है कि टीम इंडिया किस अंतर से इस सीरीज में इंग्लैंड को हराएगी।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की गावस्कर ने टेलिग्राफ से कहा, 'टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के करीब 6 सप्ताह बाद शुरू होगी। ऐसे में टीम इंडिया पर इसके रिजल्ट का बहुत कम या फिर बिल्कुल भी असर नहीं होगा। सीरीज अगस्त-सितंबर में खेली जाएगी, तो भारत इस सीरीज को 4-0 से जीतेगा। दोस्तों इस साल की शुरुआत में भारत में पिच को लेकर रोने वाला इंग्लैंड हो सकता है भारत को हरी पिचें दे।

टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल

भारत बनाम न्यूजीलैंड

18-22 जून, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, साउथम्पटन

भारत बनाम इंग्लैंड

4-8 अगस्त, पहला टेस्ट मैच, ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघमशर

12-16 अगस्त, दूसरा टेस्ट मैच, लॉर्ड्स, लंदन

25-29 अगस्त, तीसरा टेस्ट मैच, हेडिंग्ले, लीड्स

2-6 सितंबर, चौथा टेस्ट मैच, केनिंग्टन ओवल, लंदन

10-14 सितंबर, पांचवां टेस्ट, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर



Herald