

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मौका मिल सकता है. हालांकि दोस्तों इससे पहले यह जानकारी आ रही थी कि वे फाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे. लेकिन दोस्तों इंग्लैंड में क्वारंटाइन में छूट मिलने के बाद वे 10 जून से होने वाले दूसरे टेस्ट में उतर सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) का फाइनल 18 से 22 जून तक साउथम्पटन में होना है.

दोस्तों ट्रेंट बोल्ट IPL खेलने के बाद इंग्लैंड ना जाकर घर चले गए थे. इस कारण वे पहला टेस्ट नहीं खेल सके थे. दोस्तों न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टेड ने कहा कि कुछ मौका है, क्योंकि दोस्तों कुछ चीजें बदली हैं. ब्रिटेन सरकार की ओर से बोल्ट को क्वारंटाइन से 3-4 दिन पहले ही ट्रेनिंग की अनुमति मिल गई है. हालांकि दोस्तों इस पर अंतिम फैसला गुरुवार को लिया जाएगा. टीम फाइनल से पहले गेंदबाजों काे फिट रखना चाहेगी.

दोस्तों आपको बता दे की गैरी स्टेड ने कहा कि फाइनल से पहले गेंदबाजों को मैनेज करना महत्वपूर्ण है. जानकारी के लिए बता दे की गेंदबाजों ने पहले टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी की. मालूम हाे कि टिम साउदी ने पहले टेस्ट में 42 ओवर, काइन जेमिसन ने 41 ओवर और नील वेगनर ने 40 ओवर गेंदबाजी की थी. दोस्तों ट्रेंट बोल्ट के वापस आने के बाद जेमिसन और वेगनर में से एक ही गेंदबाज को मौका मिलेगा.
Herald