

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाड़ी अपनी खेल भावना और सौम्य स्वभाव के लिए क्रिकेट की दुनिया में जाने जाते हैं. वह स्लेजिंग या अन्य विवादों से दूर रहते हैं. लेकिन दोस्तों ये बात वहां की एक वेबसाइट पर फिट नहीं बैठती है. दोस्तों AccNZ नाम की वेबसाइट ने WTC फाइनल में न्यूजीलैंड टीम के जीत जश्न में होश खो बैठी.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस वेबसाइट ने ऐसी तस्वीर पोस्ट की है, जिसे देखकर भारतीय क्रिकेट फैन्स को गुस्सा आना तय है. दोस्तों इस वेबसाइट ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एक लड़की ने एक पुरुष के गले में पट्टा बांध रखा है. लड़की को इस तस्वीर में काइल जेमिसन (Kyle Jameson) दिखाया गया है. वहीं, जिस इंसान के गले में पट्टा बंधा है उसके नाम के आगे विराट कोहली (Virat kohli) का नाम लिखा गया है.

बता दें कि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand cricket) के इस तेज गेंदबाज ने WTC फाइनल की दोनों पारियों में विराट कोहली ( Virat कोहली) को आउट किया था.आपकी जानकारी के लिए बता दे की पहली पारी में उन्होंने विराट को LBW किया था तो दूसरी पारी में विकेट के पीछे बीजे वॉटलिंग के हाथों कैच कराया था. इस मैच काइल जेमिसन (Kyle Jameson) ने पहली पारी में 5 विकेट हासिल किए. वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने 2 विकेट चटकाए थे. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था.
Herald