

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की आइसीसी WTC (World Test Championship) के फाइनल में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मैच में भारत के खिलाफ 7 विकेट लिए थे। भारतीय टीम के पूर्व खिलाडी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने काइल जैमीसन के बारे में कहा है कि, वो क्रिकेट की दुनिया में नई ऊंचाइयों को छूएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दे की 29 साल के जैमिसन ने साल 2020 में टेस्ट डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक कुल 8 मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने पांच बार फाइल विकेट हॉल लेने का कमाल किया है और इससे जाहिर होता है कि वो कितने काबिल हैं। सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) के बारे में लगता है कि वो दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर बनेंगे।

दोस्तों सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि, काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) एक शानदार गेंदबाज हैं और न्यूजीलैंड की टीम के लिए बेहद उपयोगी ऑलराउंडर हैं। दोस्तों वो वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे शानदार ऑलराउंडर्स में से एक बनने जा रहे हैं। सचिन (Sachin Tendulkar) ने कहा कि, जब मैंने जैमीसन को पिछले साल न्यूजीलैंड में देखा था तब उन्होंने मुझे बल्ले और गेंद दोनों से काफी प्रभावित किया था।

दोस्तों जैमीसन के बारे में सचिन(Sachin Tendulkar) ने कहा कि, वो टिम साउथी, नील वैगनर, ट्रेंट बोल्ट व ग्रैंडहोम की तुलना में अलग किस्म के गेंदबाज हैं। दोस्तों वो गेंद को जोर से हिट करना पसंद करते हैं और गेंद को सीम से बाहर ले जाना पसंद करते हैं तो वहीं दूसरे गेंद को स्लिप की तरफ स्विंग कराने की कोशिश करते हैं।
Herald