Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैच के दौरान अपना आपा खोने वाले शाकिब अल हसन पर लगा इतने मैचों का बैन

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की ढाका प्रीमियर लीग में मैच के दौरान अपने आपा खोने वाले शाकिब अल हसन पर 4 मैच का बैन लगा है। शाकिब बांग्लादेश में खेली जा रही इस टी-20 लीग के अगले 4 मैचों में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। दोस्तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की शाकिब शुक्रवार को खेले गए मैच के दौरान अंपायर से भिड़ पड़े थे और वह स्टंप्स पर भी लात मारते हुए दिखाई दिए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, शाकिब ने मैच के बाद अपने इस बर्ताव के लिए ट्विटर पर फैन्स से माफी मांगी थी।

दोस्तों आपको बता दे की शाकिब ने अपने इस बर्ताव के लिए माफी मांगते हुए लिखा था, 'प्रिय फैन्स और फॉलोवर। मैं माफी मांगता हूं अपना आपा खोने और इस तरह से सभी के लिए मैच को बर्बाद करने के लिए, खासतौर पर उन लोगों से जो घर पर बैठकर यह मुकबला देख रहे थे।

उन्होंने आगे कहा मेरे जैसे एक अनुभवी खिलाड़ी को इस तरह का बर्ताव नहीं करना चाहिए, लेकिन कभी-कभी सब ऑड्स के खिलाफ दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से ऐसा हो जाता है। मैं टीमों से, मैनेजमेंट से, टूर्नामेंट के ऑफिशिल्स से और टूर्नामेंट के आयोजकों से इस भूल के लिए माफी मांगता हूं। दोस्तों उम्मीद है कि भविष्य में मैं इस तरह की बर्ताव फिर कभी नहीं करूंगा। धन्यवाद और सभी को प्यार।



Herald