Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC ने जारी की ताजा टेस्ट रैंकिंग, केन विलियमसन​ फिर बने नंबर-1 बल्लेबाज

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की अपनी कप्तानी में न्यूजीलैंड को WTCका खिताब जिताने के बाद कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की लिस्ट में फिर से नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली ( Virat kohli) चौथे स्थान पर बने हुए हैं। विलियमसन (Kane Williamson) इससे पहले, नंबर दो पर लुढ़क गए थे क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) नंबर वन पर पहुंच गए थे। दोस्तों लेकिन अब स्मिथ अपने पहले वाले ही स्थान पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के ही मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) तीसरे पायदान पर बरकरार हैं जबकि इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) पांचवें नंबर पर बने हुए हैं।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) फिर से छठे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि विकेटकीपर बल्ल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह सातवें नंबर पर खिसक गए हैं।

दोस्तों गेंदबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन (Kyle Jamieson) करियर की बेस्ट रैंकिंग 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने WTC फाइनल में पहली पारी में सात और दूसरी पारी में 2 विकेट लिए थे। ऑलराउंडरों की रैकिंग में भारत के रवींद्र जडेजा फिर से नंबर दो पर खिसक गए हैं जबकि वेस्टइंडीज जेसन होल्डर (Jason Holder) नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं।



Herald