

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की ICC टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच युनाइटेड अरब अमीरात (UAE) और ओमान में खेला जाएगा। ICC ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। हालांकि इस टूर्नामेंट के मेजबानी के अधिकार BCCI के पास ही रहेंगे। BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने सोमवार को इसकी पुष्टि कर दी थी कि टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) का आयोजन UAE में होगा।

दोस्तों आपको बता दे की ICC ने आज इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी। UAE और ओमान के 4 मैदानों पर इस टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जाएंगे, जिसमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, अबू धाबी का शेख जायद स्टेडियम, शारजाह स्टेडियम और ओमान क्रिकेट अकैडमी ग्राउंड शामिल हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021)का आयोजन पहले भारत में होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के संकट को देखते हुए इसको UAE और ओमान में शिफ्ट कर दिया गया है। 2016 के बाद यह खेला जाने वाला पहला आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप होगा।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत में खेले गए उस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में वेस्टइंडीज ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया था। 2020 में टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसको स्थगित करना पड़ा था। ICC के CEO ज्यॉफ अलार्डाइस ने कहा, 'हमारी प्राथमिकता है कि हम आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का सेफ्टी से दिए गए विंडो आयोजन कराएं। उन्होंने आगे कहा, 'हम BCCI, अमीरात क्रिकेट बोर्ड और ओमान क्रिकेट से लगातार संपर्क में रहेंगे, जिससे फैन्स क्रिकेट के इस जश्न का पूरा लुत्फ उठा सकें।
Herald