Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC के 'हॉल ऑफ़ फेम' में शामिल हुए वीनू मांकड़, सचिन बोले- वो भारत के महान खिलाड़ी

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने पूर्व क्रिकेटर वीनू मांकड़ को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने पर खुशी जताई है. सचिन ने मांकड़ को भारत के क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक बताया। बता दें कि ICC ने रविवार को अपने हॉल ऑफ फेम के स्पेशल एडिशन के तहत 10 पूर्व खिलाड़ियों के नाम शामिल किए थे।


मांकड़ से पहले टीम इंडिया के बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर को शामिल किया गया है। मांकड़ यह उपलब्धि हासिल करने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी हैं। सचिन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, "मुझे बहुत खुशी है कि भारत के महान क्रिकेटर वीनू मांकड़ जी का नाम आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। वह भारत के क्रिकेट इतिहास के सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक थे।"

1946-1970 के बीच ICC की इस सूची में वीनू मांकड़ को युद्ध के बाद (विश्व युद्ध के बाद) खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है। मांकड़ ने एक ऑलराउंडर के रूप में भारत के लिए 44 टेस्ट में भाग लिया था। जिसमें उन्होंने 31.47 की औसत से 2,109 रन बनाए। मांकड़ ने गेंदबाजी में 32.32 की शानदार औसत से कुल 162 विकेट लिए। ओपनिंग बल्लेबाज होने के साथ-साथ वह अपने दौर के बाएं हाथ के बेहद शानदार स्पिनर भी थे। वह भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक भी थे।



Herald