Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC ने जारी की टेस्ट रैंकिंग, यह भारतीय बना दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर

स्पोर्ट्सडेस्क। दोस्तों आपको बता दे की ICC ने आज टेस्ट क्रिकेट के खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी की. बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 5 स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं गेंदबाजों की रैंकिंग में भी ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस (Pat Cummins) पहले नंबर पर बने हुए हैं, लेकिन ऑलराउंडर की रैकिंग में बदलाव हुआ है. भारत के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर बन गए हैं.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की जडेजा ने होल्डर को पीछे छोड़कर ऑलराउंडर की ICC टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया. जडेजा अब होल्डर (384 अंक) से दो अंक आगे हैं जबकि इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) 377 अंक से तीसरे स्थान पर हैं. इसके अलावा भारत के रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) 353 अंक के साथ चौथे नंबर पर हैं, वहीं बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) (338 अंक) 5वें स्थान पर हैं.

साथ ही अश्विन गेंदबाजों की रैंकिंग में 850 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बरकरार हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस (Pat Cummins) (908 अंक) से पीछे हैं. न्यूजीलैंड के टिम साउथी (Tim Southee) (830 अंक) तीसरे स्थान पर हैं.बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 5 स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

दोस्तों आपको बता दे की ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (Steve Smith) 891 अंक से शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) (886 अंक) और ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन (878 अंक) उनके बाद क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 814 अंक से चौथे स्थान पर कायम हैं. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (797 अंक) पांचवें नंबर पर हैं,



Herald