Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs NZ WTC Final: सहवाग ने विलियमयन की धीमी पारी पर ली चुटकी

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन (Southampton) के एजिस बाउल मैदान पर आईसीसी WTC का फाइनल मैच जारी है। बारिश से प्रभावित मैच के पांचवें दिन न्यूजीलैंड ने धीमी शुरुआत की है और लंच तक 72 ओवर में पांच विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। कीवी टीम की धीमी बल्लेबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा चल रही है, लेकिन उससे भी ज्यादा चर्चा कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) की धीमी पारी की हो रही है।

दोस्तों आपको बता दे की पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र (Virender Sehwag) सहवाग ने सोशल मीडिया पर अपने ही अंदाज में विलियमसन की सुस्ती भरी बल्लेबाजी के मजे लिए हैं। सहवाग ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कुत्ते का बच्चा गहरी नींद में सो रहा है और जब कोई उसका कान सहलाकर उसे उठाने की कोशिश करता है, तो वह हाथ हटाकर फिर से सो जाता है।

दोस्तों सहवाग (Virender Sehwag) ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ' विलिसमसन, आज के दिन पिच पर।' कीवी कप्तान विलियमसन(Kane Williamson) ने लंच तक 165 गेंदों पर मात्रमात्र 43 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 5 चौके लगाए हैं।



Herald