Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs New Zealand ICC WTC Final: जानें चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और न्यूजीलैंड के बीच WTC का फाइनल मुकाबला इस समय रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां मैच का नतीजा किसी भी टीम के फेवर में जा सकता है। दोस्तों देखा जाए तो भारत के मुकाबले कीवी टीम ज्यादा मजबूत नजर आ रही है, लेकिन दुनिया की नंबर दो टीम यानि भारतीय टीम की गेंदबाजी को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है। मैच के चौथे दिन का पहला सेशन दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम साबित होने वाला है।

दोस्तों हालांकि मैच के चौथे दिन बारिश बेहतरीन खेल की उम्मीद कर रहे फैन्स के अरमानों पर पानी फेर सकती है। दोस्तों मौसम रिपोर्ट्स के अनुसार, साउथैम्पटन में सोमवार को पूरे दिन बारिश होने की संभावना है। चूंकि सूरज निकलने वाला नहीं है, इसलिए अगर बारिश बीच में रुक भी जाती है, तो भी खेल होने की संभावना न के बराबर है।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की मैच की वर्तमान स्थिति की बात करें तो इस समय न्यूजीलैंड भारत के मुकाबले ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है। दोस्तों टीम ने भारतीय टीम के पहली पारी में 217 रनों पर ऑलआउट होने के बाद तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। टीम भारत से अभी पहली पारी में 116 रन पीछे है और उसके आठ विकेट बचे हैं।



Herald