

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों क्रिकेट वेस्टइंडीज BCCI के IPL के बचे हुए मैचों को पूरा करने के लिए CPL की तारीखों में बदलाव के आग्रह पर सहमत हो गया है। खबरो के अनुसार दोनों क्रिकेट बोर्ड के बीच हुए समझौते के तहत अब IPL और CPL दोनों टूर्नामेंट एक दूसरे से टकराए बिना आयोजित हो सकेंगे।

CPL के आयोजकों ने BCCI के आग्रह को स्वीकार करते हुए CPL की तारीखों को आगे बढ़ा दिया है, ताकि 14 सितंबर के बाद उपलब्ध सीमित विंडो में IPL को पूरा किया जा सके, तब भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे से फ्री हो जाएगी। दोस्तों आयोजक जल्द ही CPL का नया शेड्यूल जारी कर सकते हैं। BCCI के सचिव जय शाह की CPL के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (COO) पीट रसेल से मुलाकात के बाद BCCI और CPL अधिकारियों की ओर से नई व्यवस्था पर सहमति व्यक्त जताई गई है। दोस्तों BCCI सचिव ने क्रिकेट वेस्टइंडीज में अपने समकक्षों से भी बात की है, जिसके बाद कैरेबियाई क्रिकेट अधिकारियों ने CPL शेड्यूल में बदलाव करने पर सहमति जताई है।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की CPL अब 25 अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित होगा, जिससे बीच में ही स्थगित IPL का बचे हुए मैच 18 या 19 सितंबर के आसपास फिर से शुरू हो सकेगा। मूल रूप से CPL 28 अगस्त से 19 सितंबर तक होना था। CPL ने 27 अप्रैल को कहा था कि सेंट किट्स एंड नेविस में 28 अगस्त से टूर्नामेंट शुरू होगा और कुल 33 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट 26 अगस्त को भी शुरू हो सकता है, ताकि पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज के दूसरे टेस्ट और CPL की शुरुआत के बीच 24 घंटे से अधिक का अंतर हो। टेस्ट मैच 24 अगस्त को समाप्त होना है।
Herald