Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL से धोनी कब लेंगे संन्यास? जानिए CSK के साथी खिलाड़ी का जवाब

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की IPL 14वें सीजन के बाकी बचे मैचों का आयोजन सितंबर से हो सकता है. बता दें कि कोरोना के मामले सामने आने के कारण IPL के इस सीजन को बीच में ही स्थगित कर दिया गया था. ऐसे में लीग के सिर्फ 29 मुकाबले ही हो पाए थे. अब बाकी बचे हुए 31 मैच UAE में होंगे. दोस्तों भारतीय टीम पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL मे CSK की तरफ से खेलते हैं। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। 15 अगस्त 2020 को धोनी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास की घोषणा करके सभी को चौंका दिया था। इसी तरह धोनी ने जब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का फैसला लिया था, तब भी सभी हैरान रह गए थे।

दोस्तों MS धोनी फिलहाल IPL में खेलते नजर आते हैं। CSK के कप्तान MS धोनी से जब IPL 14वें सीजन के उनसे आखिरी मैच में पूछा गया था कि क्या यह आपका आखिरी IPL है, तो उन्होंने जवाब में कहा था 'डेफिनेटली नॉट (बिल्कुल नहीं)', धोनी के IPL से संन्यास को लेकर जब उनके CSK के साथी खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ से पूछा गया, तो उन्होंने जवाब कुछ इस तरह से दिया।दोस्तो गायकवाड़ से जब धोनी के IPL से संन्यास लेने के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने इंडिया टीवी पर कहा, 'मुझे इस बारे में कोई आइडिया नहीं है। मुझे याद है कि उन्होंने पिछले साल 15 अगस्त को अपने संन्यास की घोषणा की थी।

दोस्तों उन्होंने कहा उस दिन चेन्नई में हम करीब 10-12 लोग साथ प्रैक्टिस कर रहे थे, दुबई के लिए रवाना होने से पहले। तब हम 7 बजे हम सब माही भाई के साथ डिनर करने बैठे और अचानक मुझे किसी ने कहा कि माही भाई ने इंस्टाग्राम पर अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। दोस्तों यह सुनकर हम सब दुखी थे। यह बात पचा पाना मुश्किल थी कि अब हम उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हुए नहीं देख पाएंगे। दोस्तों हमें यह बात एक्सेप्ट करने में 2-3 दिन लगे, सिर्फ मुझे नहीं हमारे साथ मौजूद सभी लोगों के साथ ऐसा था।



Herald