


स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की इंग्लैंड में खेले जा रहे टी-20 ब्लास्ट 2021 (T20 Blast 2021) टूर्नामेंट में इंग्लिश क्रिकेटर और IPL में KKR की तरफ से खेलने वाले टॉम बेंटन (Tom Benton) ने शानदार शतक जड़कर समरसेट को बड़ी जीत दिलाई। इस दौरान दोस्तो उन्होंने 209.80 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 51 गेंदों पर नाबाद 107 रन जड़े।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस विस्फोटक पारी के दौरान उन्होंने अपना शतक 47 गेंदों पर पूरा कर लिया। बैंटन की इस पारी में कुल 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। अपनी इस धुआंधार पारी में उन्होंने 74 रन तो सिर्फ 15 गेंदों पर ही बना डाले।
इस बल्लेबाजी से टीम ने केंट के खिलाफ 169 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 15.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया। इस तरह समरसेट ने न सिर्फ 10 विकेट से मैच जीता बल्कि इस जीत को 26 गेंद पहले हासिल भी कर लिया। बेंटन को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' के ख़िताब से नवाजा गया। दोस्तों बेंटन के साथी खिलाड़ी डेवोन कॉनवे (Devon Conway) ने भी मौके पर चौका मारते हुए 44 गेंदों पर 51 रनों की नाबाद पारी खेली।
Herald