

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत के ‘उड़न सिख’ यानी फ्लाइंग सिख (Milkha Singh) के नाम से विख्यात महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह (Milkha Singh) का एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शुक्रवार देर रात 11:30 बजे चंडीगढ़ में निधन हो गया। इससे पहले दोस्तों रविवार को उनकी 85 वर्षीया पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर (Nirmal Kaur) ने भी कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया था। PM मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की1958 के राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन और 1960 के ओलिंपियन ने चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। दोस्तों मिल्खा (Milkha Singh) 20 मई को कोरोना वायरस की चपेट में आए थे। उनके पारिवारिक रसोइए को कोरोना हो गया था, जिसके बाद मिल्खा (Milkha Singh) और उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।

दोस्तों आपको बता दे की 4 बार के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मिल्खा (Milkha Singh) ने 1958 राष्ट्रमंडल खेलों में भी पीला तमगा हासिल किया था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हालांकि 1960 के रोम ओलंपिक में था जिसमें वह 400 मीटर फाइनल में चौथे स्थान पर रहे थे। दोस्तों उन्होंने 1956 और 1964 ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें 1959 में पद्मश्री से नवाजा गया था ।
Herald