Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बेहद महंगे शौक रखते हैं MS Dhoni, इतने करोड़ रुपये की हैं संपत्ति

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की एमएस धोनी (MS Dhoni) भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान रहे हैं. उनके नाम कई खिताब हैं. धोनी भारत के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कप जिताया है. धोनी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं. दोस्तों उनकी संपत्ति लगभग 760 करोड़ रुपए की है. धोनी के कई शौक है, उनमें से एक शौक बाइक और कारों का भी है.

दोस्तों आपको बता दे महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलते थे, तो उन्होंने अपनी पहली यामाहा आरएक्स-135 बिलासपुर से खरीदी थी. धोनी के पास Harley-Davidson Fat Boy, Confederate X132 Hellcat, Ducati 1098 and Ninja ZX-14R और Hayabusa जैसी बाइक्स हैं और उन्हें कई बार उन्हें चलाते हुए देखा गया है.

दोस्तों आपको बता दे की महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के पास कई मंहगी बाइक हैं, मगर एक बाइक काफी खास है. इस बाइक का नाम कॉन्फेडरेट हेलकैट X132 है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए है. दोस्तों MS धोनी के पास सबसे महंगी कारों के कलेक्शन में से एक पोर्शे 911 है. दोस्तों फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार, इस सुपरकार की कीमत लगभग 2.50 करोड़ रुपए है. ये कार सिर्फ 4.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है.



Herald