Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MS धोनी ने लगाई अपने घोड़े के साथ रेस, साक्षी ने शेयर किया VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय टीम के पूर्व कप्तान MS धोनी रांची में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी धोनी और पत्नी साक्षी बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। अपनी तस्वीरे और वीडियो शेयर करते हैं जिन्हे फ़ैंस बहुत प्यार देते हैं।

दोस्तों हाल ही मे साक्षी ने सोशल मीडिया पर धोनी का एक VIDEO शेयर किया, जिसमें वह अपने घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आ रहे हैं. साक्षी ने कैप्शन में लिखा, 'मजबूत, तेज.' दोस्तों VIDEO में धोनी काले रंग की टीशर्ट और लोअर में दौड़ते नजर आ रहे हैं. उनके साथ में घोड़ा भी दौड़ रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे दोनों आपस में ही रेस लगा रहे हैं.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की धोनी को जानवरों का बेहद शौक है और उनके घर में कम से कम 4 डॉगी हैं. धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस में दो घोड़े भी हैं, जिसका वीडियो साक्षी शेयर कर चुकी हैं. साक्षी ने मई महीने में चेतक का VIDEO शेयर किया था. दोस्तों उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'घर में आपका स्वागत है चेतक, जब आप लिली (डॉगी) से मिले तो आपने एक जेंटलमैन की तरह बर्ताव किया. आपको हंसी-खुशी हमारे परिवार में स्वीकार किया जा रहा है.'



Herald