

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की नए कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की अगुवाई वाली भारतीय टीम श्रीलंका दौरे के लिए पहुँच गई। भारत इस दौरे पर तीन ODI और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस दौरे का आगाज ODI सीरीज से होगा, जिसका पहला मैच 13 जुलाई को खेला जाएगा।

दोस्तों 4 सप्ताह के दौरे पर आयी भारतीय टीम (Indian team) में 6 नये खिलाड़ी भी शामिल है। अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने एक ‘इंस्टाग्राम स्टोरी' साझा की, जिसका शीर्षक था: ‘कोलंबो, श्रीलंका में पहुंचे। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की अगुवाई वाली टीम इस द्वीपीय देश में तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की अगुवाई वाली टीम में भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) उपकप्तान है जबकि राहुल द्रविड (Rahul Dravid) इस टीम के कोच है।
???? India National team led by Shikhar Dhawan, arrived in Sri Lanka for a limited-overs series ???? #SLvIND pic.twitter.com/vt9NOsTflf
— Sri Lanka Cricket ???????? (@OfficialSLC) June 28, 2021
दोस्तों ODI सीरीज का पहला मैच 13 जुलाई को खेला जाएगा। दूसरा वनडे 16 जुलाई को होगा वहीं तीसरा मुकाबला 18 जुलाई को होगा। दोस्तों भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का आगाज 21 जुलाई से होगा। दूसरा टी20 मैच 23 जुलाई और तीसरा टी20 मुकाबला 25 जुलाई को खेला जाएगा। दौरे के सभी 6 मुकाबले कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे।
Herald