

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की PSL सीजन 6 के दूसरे हिस्से का आयोजन UAE में हो रहा है. मंगलवार को खेले गए लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लेडिएटर्स में पाकिस्तानी टीम के दो खिलाड़ी आपस में भिड़ गए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दे की पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद और बायें हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के बीच PSL के मैच के दौरान तीखी बहस हो गई.

दोस्तों लाहौर के कप्तान सोहेल अख्तर और सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद हाफिज के साथ अंपायरों को उन्हें अलग करना पड़ा. जिन्हे आप इस वीडियो मे देख सकते है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की यह मामला क्वेटा की पारी के 19वें ओवर की है जब सरफराज के हेलमेट पर अफरीदी का एक बाउंसर लगा जिसे अंपायर ने नो बॉल करार दिया. गेंद हेलमेट से टकराकर थर्डमैन पर गई और सरफराज ने रन ले लिया. दोस्तों दूसरे छोर पर पहुंचने के बाद उन्होंने अफरीदी से कुछ कहा. अफरीदी को उनकी बात नागवार गुजरी और वह अपने रनअप से आक्रामक अंदाज में उनकी तरफ बढे.
Sarfaraz Ahmed have no right to comment on the bouncer by Shaheen Shah Afridi. Bouncers are part of the game of cricket. Sarfraz called for this undue argument. #PSL2021 #HBLPSL6 #PSL #HBLPSL2021 #LQvQG#QGvLQ pic.twitter.com/LcWexT8Kle
— M.Zahaib Nabeel (@zahaibnabeel) June 15, 2021
दोस्तों दोनों खिलाड़ियों के बीत तनाव बढ़ता देख अंपायर तुरंत आगे आ गए. हफीज और अख्तर भी दौड़कर उनके पास आये दोनों खिलाडियों को दूर ले गए। हफीज ने सरफराज से शांत होने को कहा और बाद में अफरीदी ने कहा कि खेल के मैदान पर यह होता रहता है. दोस्तों इस घटना से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ ने अफरीदी के आक्रामक रवैये और सीनियर खिलाड़ी के प्रति बर्ताव की आलोचना की तो कुछ ने उसे सही ठहराया.
Herald