

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2021 (Pakistan Super League 2021) का फाइनल मैच 24 जून को अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम (Zayed Stadium) में खेला गया। दोस्तों मुल्तान सुल्तान्स (Multan Sultans) और पेशावर जल्मी (Peshawar Zalmi) के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया, जिसे मुल्तान सुल्तान्स ने आसानी से अपने नाम कर लिया। आपको बता दे की मुल्तान सुल्तान्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 206 रन बनाए। जवाब में पेशावर जल्मी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर महज 159 रन ही बना सकी। शोएब मकसूद और रिली रोसू ने मुल्तान सुल्तान्स की ओर से पचासा जड़े, जबकि इमरान ताहिर ने तीन विकेट झटके।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की शान मसूद और कप्तान मोहम्मद रिजवान ने मिलकर मुल्तान सुल्तान्स को धीमी लेकिन ठोस शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 68 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। इन दोनों के आउट होने के बाद मकसूद और रोसू ने मिलकर पेशावर जल्मी के गेंदबाजों की जमकर बैंड बजाई। दोस्तों मकसूद ने 35 गेंद पर नॉटआउट 65 रनों की पारी खेली, जबकि रोसू 21 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए। खुशदिल शाह ने 5 गेंद पर नॉटआउट 15 रन बनाए। इस तरह से मुल्तान सुल्तान्स ने 200 से ज्यादा रनों का टारगेट देकर पेशावर जल्मी को पहले ही दबाव में डाल दिया।

दोस्तो आपको बता दे की शोएब मलिक ने 28 गेंद पर 48 रनों की पारी खेली, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। इमरान ताहिर (Imran Tahir) ने जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए पेशावर जल्मी के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। मकसूद को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
Herald