

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना के कारण स्थगित हुए पाकिस्तान सुपर लीग (PSL ) के इस सीजन के बचे हुए मैच बुधवार से शुरू हो रहे हैं, लेकिन दोस्तो इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज बेन डंक बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं. PSL से पहले प्रैक्टिस के दौरान गेंद उनके मुंह पर लगी. इससे बेन डंक के होठों पर 7 टांके आए हैं. वे PSL में लाहौर कलंदर्स टीम का हिस्सा हैं. उन्हें अबू धाबी में कैच लेने की प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की कैच लेने की कोशिश में गेंद तेजी से उनके चेहरे पर लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए। दोस्तों फ्रेंचाइजी के CEO समीन राणा ने कहा कि डंक सही हो रहे हैं और इस सप्ताह के अंत में टीम के लिए अपना पहला मैच खेलने की उम्मीद है. दोस्तों विकेटकीपर बल्लेबाज 34 साल के डंक ने 6 जून को इंस्टाग्राम पर एक VIDEO पोस्ट किया था, जिसमें उनकी प्रैक्टिस की तस्वीरें और चोटिल होने के बाद उनके ट्रीटमेंट की तस्वीरें थी.
दोस्तो उन्होंने VIDEO पोस्ट करने के साथ ही लिखा कि मेरे होठों को फिर से सही करने और मॉडलिंग के मेरे सपने को जिंदा रखने के लिए बुर्जील अस्पताल के सर्जन और नर्सों का शुक्रिया. कलंदर्स की टीम 9 जून को अबू धाबी में इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. चार में से तीन मैच जीतकर टीम फिलहाल पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर है.
Herald