Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस दिग्गज क्रिकेटर ने छोड़ा PSL, बोले- क्रिकेट से ज्यादा परिवार जरूरी

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली PSL के बचे सत्र में नहीं खेलेंगे। जानकारी के लिए बता दे की इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ से खेल रहे हसन अली ने पारिवारिक वजहों से PSL 6 में नहीं खेलने का फैसला लिया। हसन अली पाकिस्तान वापस लौटने के लिए PSL के अबू धाबी में बनाए गए बायो बबल को छोड़ेंगे। दोस्तों इस्लामाबाद यूनाइटेड 6 मैचों में 8 प्वॉइंट के साथ प्वॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है।

दोस्तों आपको बता दे की हसन अली ने एक बयान में कहा,"मैं इस्लामाबाद यूनाइटेड के सभी प्रशंसकों से कहना चाहता हूं, दुर्भाग्य से, व्यक्तिगत कारणों से मुझे PSL के बाकी मैचों से बाहर होना पड़ा। दोस्तों कुछ चीजें क्रिकेट से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं और परिवार से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। मैं इस्लामाबाद यूनाइटेड का उनके समर्थन के लिए शुक्रगुजार हूं। यह टीम वास्तव में एक परिवार है जो हर मुश्किल समय में आपके साथ खड़ा रहता है। मैं बाकी पीएसएल मैचों के लिए टीम को शुभकामनाएं देता हूं।

दोस्तों आपको बता दे की इस्लामाबाद यूनाइटेड के कप्तान शादाब खान ने स्वीकार किया कि हसन की गैरमौजूदगी टीम के लिए उनकी टीम के लिए बहुत बड़ी क्षति' होगी। उन्होंने कहा कि कुछ चीजें क्रिकेट से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। दोस्तों इस्लामाबाद यूनाइटेड के कप्तान ने कहा कि हम अभी हसन की स्थिति को समझते हैं, परिवार हमेशा पहले आता है।



Herald