Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Star footballer Lionel Messi: 5 बार जीती द बैलोन डी'ओर ट्रॉफी

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी बार्सिलोना के कप्तान मेसी स्पेनिश फुटबॉल लीग 'ला लीगा' में दुनिया के सबसे दिग्गज फुटबॉलरों में से एक हैं। उन्होंने महज 22 साल की उम्र में प्रतिष्ठित बैलोन डी'ओर (बैलन डी'ओर) ट्रॉफी जीती है। मेस्सी के नाम ला लीगा में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने बार्सिलोना के लिए इस टूर्नामेंट में 520 मैचों में सर्वाधिक 474 गोल किए हैं। उन्होंने ला लीगा के इतिहास में 36 बार सबसे अधिक हैट्रिक भी बनाई है।

मेस्सी दुनिया के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले खिलाड़ियों में भी हैं। फोर्ब्स की ओर से साल 2021 के लिए जारी की गई सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में मेसी दूसरे नंबर पर हैं। इस साल उनकी कुल कमाई 9.65 अरब (130 मिलियन डॉलर) रही। सूची में आयरलैंड के दिग्गज मिश्रित मार्शल आर्ट फाइटर कॉनर मैकग्रेगर पहले स्थान पर हैं, जबकि पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो सूची में तीसरे स्थान पर हैं।


बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर ने छह बार बैलोन डी'ओर ट्रॉफी जीती है। बता दें कि यह फुटबॉल में किसी खिलाड़ी को दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड है। ट्रॉफी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर को दी जाती है। उन्होंने पहली बार 2009 में केवल 22 साल की उम्र में प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती थी। जिसके बाद उन्होंने 2012 तक लगातार चार बार खिताब जीता। इसके बाद उन्होंने 2015 में पांचवीं बार और 2019 में छठी बार ट्रॉफी जीती।



Herald