

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की BCCI ने आधिकारिक रूप से इस बात का ऐलान कर दिया है कि टी20 विश्वकप (T20 World Cup) भारत से बाहर UAE में होगा. BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने विश्वकप पर बात करते हुए कहा महत्वपूर्ण बातें मीडिया के सामने रखीं. दोस्तों उन्होंने कहा कोरोना की तीसरी लहर के कारण भारत में वर्ल्डकप (World Cup) जैसा बड़ा टूर्नामेंट आयोजित करवा पाना नामुमकिन है. BCCI ने टी20 विश्वकप UAE में करवाने का फैसला लिया है. हालांकि इसके कुछ मुकाबले ओमान में भी खेले जाएंगे.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की ओमान में टी20 वर्ल्डकप T20 (World Cup) के सभी क्वालीफायर मुकाबले खेले जाएंगे और जो दो देश वर्ल्डकप के लिए क्वालीफाई करेंगे उन्हें ही UAE जाना पड़ेगा. BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कहा कि विश्वकप और IPL की अंतिम तारीखों को लेकर भी चर्चा जारी है. लेकिन यह तय हो गया है कि वर्ल्ड कप के क्वालिफायर के मुकाबले ओमान में जबकि मुख्य ग्रुप के मुकाबले UAE में होंगे. दोस्तों उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए UAE में टूर्नामेंट आयोजित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. 1 जून को ICC ने बैठक कर BCCi को 28 जून तक इस पर फैसला लेने के लिए कहा था.
क्वालीफायर में भिड़ेंगी ये 8 टीमें

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्वालीफायर में 8 टीमें श्रीलंका, आयरलैंड, पापुआ न्यू गिनिया, ओमान, बांग्लादेश, नामिबिया, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स उतरेंगी. इसमें से दो टीमों को मेन ड्रॉ में जगह मिलेगी.
Herald