Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: रोनाल्डो के बाद अब इस फुटबॉलर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हटाई बीयर की बॉटल

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोका कोला की बोतल हटाकर सभी को हैरान कर दिया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा हैं। रोनाल्डो के इस कदम से कोका कोला कंपनी को शेयर मार्केट में काफी नुकसान हुआ. रोनाल्डो की राह पर एक और फुटबॉलर चल पड़ा है.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की फ्रांस के मिडफील्डर पॉल पोग्बा ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले टेबल पर रखी Heineken बीयर की बॉटल को हटा दिया. पोग्बा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल दोस्तों जर्मनी के खिलाफ मैच के बाद पॉल पोग्बा प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे थे. यहां उन्होंने अपने सामने बीयर की बॉटल पाई, जिसे तत्काल हटा दिया. दोस्तों बता दें कि UEFA Euro की कोको कोला की ही तरह Heineken ऑफिशल स्पॉन्सर है.



Herald