

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को 'गब्बर' के नाम से जाना जाता है। दोस्तों धवन भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में वह अपने घर पर हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं अपनी तस्वीरें और Video शेयर समय समय पर शेयर करते रहते हैं जिन्हे फ़ैंस भी बहुत प्यार देते हैं। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की शिखर धवन के पास कई हुनर हैं. सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, यह खिलाड़ी डांस, संगीत और शायरी में भी अपना हाथ आजमाते रहते हैं. हाल ही में धवन ने मशहूर शायर अबरार काशिफ की एक कविता अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पढ़कर सुनाई है.
दोस्तो हाल ही मे धवन ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के साथ एक फोटो शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है। दरअसल इस फोटो का कैप्शन काफी मजेदार है और यही वजह है कि इस पर काफी मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। धवन ने शार्दुल के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'गब्बर और ठाकुर ऑफ स्क्रीन।' इस फोटो पर कमेंट करते हुए केदार जाधव ने लिखा, 'रेयर कॉम्बिनेशन।
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की 'गब्बर' और 'ठाकुर' मशहूर फिल्म शोले के दो कैरेक्टर के नाम हैं, जो ऑन स्क्रीन एक-दूसरे के दुश्मन थे। दोस्तों गब्बर का किरदार अमजद खान ने और ठाकुर का किरदार संजीव कपूर ने निभाया था। दोस्तों आपको बता दे की शिखर इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, जबकि शार्दुल टीम में शामिल हैं।
Herald