Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WTC 2021 Final: इस मुकाबले को लेकर ICC ने बनाये नए नियम

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 18 से 22 जून तक वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप (WTC Final 2021) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. क्रिकेट फ़ैंस इस शानदार मैच का बेसब्री से इंतजार कर रही है. दोस्तों इस मैच को लेकर ICC ने कई नियम भी बनाए हैं. दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की मुकाबला टाई या ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को संयुक्‍त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा. जबकि एक रिजर्व डे भी रखा गया है. दोस्तों इस फाइनल मैच को ड्यूक गेंद से खेला जाएगा.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की ICC ने फॉलोऑन को लेकर बड़ा ऐलान किया है. बोर्ड ने यह स्‍पष्‍ट कर दिया है कि अगर मैच का पहला दिन बारिश के कारण धुल जाता है तो सामान्‍य रूप से अन्‍य टेस्‍ट मैच की तरह ही फॉलोऑन नियम में कोई बदलाव नहीं होगा. दोस्तों क्रिकबज की खबर के अनुसार यह स्‍पष्‍टीकरण भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले फाइनल में रिजर्व डे को ध्‍यान में रखते हुए दिया गया है.

दोस्तों ICC की प्‍लेइंग कंडीशन 14.1.1 में साधारण फॉलोऑन नियम के अनुसार पहले बल्‍लेबाजी करने वाली टीम को 200 रन की बढ़त‍ मिलने के बाद सामने वाली टीम को फिर से बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया जा सकता है. 14.1.2 के अनुसार 3 या 4 दिन के मैच में 150 रन, 2 दिन के मैच में 100 रन और एक दिन के मैच में 75 की बढ़त फॉलोऑन के लिए मान्‍य होगी. दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की यदि पहले और दूसरे दिन कोई खेल नहीं होता है तो 14.1 का नियम खेल के शुरुआती दिन से बचे हुए दिनों (निर्धारित रिजर्व डे भी शामिल) की संख्‍या के अनुसार लागू होगा. जिस दिन पहली बार खेल शुरू होता है, उसे पूरे दिन के रूप में गिना जाएगा. दोस्तों भले ही खेल किसी भी समय पर शुरू हुआ हो. पहला ओवर शुरू होते ही खेल का दिन गिना जाएगा.



Herald