Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WTC Final: ICC ने किया प्राइज मनी का ऐलान, चैम्पियन टीम को मिलेंगे इतने करोड़

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की विजेता और उपविजेता टीम को मिलेनी वाली राशि का ऐलान कर दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत और न्यूजीलैंड के बीच WTC का फाइनल साउथैम्पटन में 18-22 जून तक खेला जाएगा.

दोस्तों खबरों के अनुसार आपको बता दे की भारत और न्यूजीलैंड में से कोई एक विजेता और उपविजेता होगा. हालांकि अगर मैच का नतीजा नहीं निकलता है तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा. ICC से जारी बयान के अनुसार, ‘भारत और न्यूजीलैंड के बीच बहुप्रतीक्षित आईसीसी WTC फाइनल के विजेता को ICC टेस्ट चैम्पियनशिप गदा के साथ 16 लाख डॉलर पुरस्कार (लगभग 11.72 करोड़ रुपये) के तौर पर मिलेगा. दोस्तों दूसरे स्थान पर रहने के लिए 8 लाख डॉलर (लगभग 5.86 करोड़ रुपये) मिलेंगे. इस प्रतियोगिता से टेस्ट क्रिकेट का महत्व बढ़ा है और खेल के सबसे लंबे प्रारूप में पहले आधिकारिक विश्व चैम्पियन का ताज पहनाया जाएगा.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की ICC ने कहा कि नौ प्रतिस्पर्धी देशों में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 4.5 लाख डॉलर (लगभग 3.3 करोड़ रुपये) का चेक मिलेगा, जबकि चौथे स्थान पर रहने वाली टीम के लिए पुरस्कार राशि 3.5 लाख डॉलर (लगभग 2.5 करोड़ रुपये) होगी. दोस्तों 5वें स्थान पर रहने वाली टीम को दो लाख डॉलर (लगभग 1.46 करोड़ रुपये). जबकि बाकी बचे चारों टीमों को एक-एक लाख डॉलर (लगभग 73 लाख रुपये) दिए जाएंगे. WTC के पहले आयोजन में 9 टीमों ने लगभग 2 साल के चक्र में टेस्ट क्रिकेट खेला, दोस्तों जिसने खेल के इस प्रारूप का महत्व बढ़ने में मदद की.



Herald