

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन (Southampton) के एजिस बाउल मैदान पर आईसीसी WTC का फाइनल मैच जारी है। बारिश से प्रभावित मैच के पांचवें दिन न्यूजीलैंड (New Zealand) ने धीमी शुरुआत की है 5वें दिन का खेल जारी है। न्यूजीलैंड की पहली पारी 249 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने चार विकेट लिए, जबकि न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉनवे (Devon Conway) ने सबसे ज्यादा 54 रनों की पारी खेली।

दोस्तों आपको बता दे की न्यूजीलैंड (New Zealand) को पहली पारी के आधार पर 49 रनों की बढ़त मिल गई है। कप्तान केन विलियमसन 49 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड (New Zealand) के ऑलआउट होने के साथ ही 5वें दिन का टी ब्रेक भी हो गया है। अब आखिरी सेशन में देखना होगा कि टीम इंडिया के बल्लेबाज किस तरह से बल्लेबाजी करते हैं।
Herald