Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WTC Final: बीजे वाटलिंग जाते-जाते MS Dhoni को छोड़ दिया पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी WTC का फाइनल मैच साउथम्पटन के द एजिस बाउल स्टेडियम में खेला गया। इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच को न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से अपने नाम किया। दोस्तों तमाम उतार-चढ़ाव के बाद न्यूजीलैंड ने WTC ट्रॉफी अपने नाम की।

दोस्तों खबरो के अनुसार न्यूजीलैंड टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग(BJ Watling) का ये आखिरी टेस्ट है। लेकिन दोस्तों जाते जाते उन्होंने एमएस धोनी(MS Dhoni) कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया। वाटलिंग के टेस्ट करियर पर नजर डाली जाए तो वह दुनियां के 7वें विकेटकीपर हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्याद कैच लपके हैं। दोस्तों वाटलिंग ने टेस्ट क्रिकेट क्रिकेट में 257 कैच पकड़े। इस मामले में वाटलिंग ने भारत के पूर्व विकेटकीपर MS धोनी (MS Dhoni) पीछे छोड़ दिया। धोनी ने 166 पारियों में 256 कैच लिए थे। वहीं वाटलिंग ने टेस्ट की 127वीं पारी में धोनी को पीछे छोड़ दिया।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की सबसे ज्यादा कैच लपकने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका पू्र्व विकेटकीपर मार्क बाउचर के नाम है। दोस्तों उन्होंने 281 पारियों में 532 कैच पकड़ने का कीर्तिमान स्थापित किया। उनके बाद एडम गिलक्रिस्ट 191 पारियों में 379, इयान हीली 224 पारियों में 366, रोडने मार्श 182 पारियों में 343, जैफ डुजोन 150 इंनिंग्स मं 265 और ब्रैड हैडिन ने 128 पारियों में 262 कैच पकड़े हैं।



Herald