Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WTC Final: मैच मे विराट कोहली भांगड़ा करते आए नजर, देखें VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और न्यूजीलैंड के बीच WTC फाइनल का तीसरा दिन पूरी तरह न्यूजीलैंड की तरफ में रहा। भारतीय टीम की पहली पारी 217 रनों पर ऑलआउट हो गई । लेकिन दोस्तों कीवी पारी के दौरान ऐसा पल भी आया, जब भारतीय कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli) मैदान पर ही डांस करने लग गए। उन्होंने यह सब फैन्स को टीम के लिए चीयर करने के लिए किया। जिनका VIDEO सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा हैं।

दोस्तों मैच के दूसरे दिन के बाद से बादल छाए रहने के कारण तीसरे दिन बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। कोहली अपने कल के स्कोर में एक भी रन नहीं जोड़ पाए। जैमीसन ने उन्हें काफी परेशानी में डाला। बोल्ट और जैमीसन ने उनके लिए ऑफ स्टंप से बाहर गेंद करना जारी रखा और कोहली भी उनकी रणनीति भांपकर इन गेंदों को छोड़ते रहे।

दोस्तों ऐसे में जैमीसन की बेहतरीन लेंथ से की गई गेंद उनके पैड से टकराई और अंपायर की उंगली उठ गई। कोहली ने इस पर डीआरएस भी गंवाया । कीवी टीम के लंबे कद के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने अपने आठवें टेस्ट मैच में पांचवीं बार पारी में पांच विकेट लिए, जिसके दम पर टीम इंडिया पहली पारी में 217 रन ही बना सकी।



Herald